फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncontrolled car hits bike parked on road in Damoh

Damoh: बेकाबू कार ने सड़क पर खड़ी बाइक को मारी टक्कर, पोल उखाड़ा, भागने पर कार सवार को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Sat, 02 Dec 2023 10:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Dec 2023 10:49 AM IST
सार

Ujjain: दमोह जिले के हिंडोरिया थाने के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी बाइक को कुचल दिया और बिजली पोल उखाड़ दिया। जब कार सवार लोग भागने लगे तभी ग्रामीणों ने दो लोगों को जमकर पीट दिया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Uncontrolled car hits bike parked on road in Damoh
बेकाबू कार ने सड़क पर खड़ी बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के हिंडोरिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से भागने लगे, तभी वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर उन्हें पीट दिया। दरअसल, कार क्रमांक एमपी 49 डी 0899 में सवार तीन लोग हिंडोरिया से कुंडलपुर की ओर जा रहे थे। थाने के आगे पहुंचते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी हुई बाइक में टक्कर मारने के बाद विद्युत पोल से टकराई और एक ग्रामीण के गेट को उखाड़ दिया।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना में बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई, तो वहीं कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई है। इस घटना में कार सवार एक युवक घायल हो गया और दो युवकों की ग्रामीणों ने भागते समय जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इधर, एक युवक की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed