फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncontrollable truck on house three children died in damoh madhya pradesh

मध्यप्रदेश: दमोह में दर्दनाक हादसा, गिट्टी से लदा ट्रक घर में घुसा, तीन बच्चों की मौत, चार लोग घायल

Sun, 10 Oct 2021 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 12:35 PM IST
सार

दमोह में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा, ट्रक पर क्षमता से ज्यादा गिट्टी लदी थी। इस हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
Uncontrollable truck on house three children died in damoh madhya pradesh
दमोह में मकान पर चढ़ा ट्रक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में एक ट्राला बेकाबू होकर घर पर जा चढ़ गया, जिसमें सो रहे तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आंजनी टपरिया गांव में यह भीषण हादसा हुआ। गिट्टी से भरा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर कच्चे मकान पर पलट गया।  तीनों भाई बहन थे।  घटना के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई।  ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा में हरिराम दिल्ली से गांव आया था। उसके तीनों बच्चे आकाश, मनीषा और ओमकार घर में सोए थे। हरिराम अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। पास में बच्चे सोए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राला आया और खंभे से टकराकर मकान पर पलट गया। पलटने के कारण गिट्टी मकान पर गिरी और दंपति व बच्चे उसमें दब गए। जैसे तैसे लोगों ने हरिराम व उसकी पत्नी को बाहर निकाल लिया,  लेकिन बच्चों को नहीं निकाल सके। दम घुटने से उनकी मौत हो गई। करीब एक से दो घंटे बाद बच्चों को बाहर निकाला जा सका। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुरुषोत्तम नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


आर्थिक मदद के लिए किया चक्काजाम
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। वहीं, ग्रामीणों में ट्रक चालक के खिलाफ आक्रोश भी है।  परिजनों ने आक्रोश जताते हुए दमोह छतरपुर मार्ग पर चक्काजाम किया। पीड़ित परिवार को तीस लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। बाद में पुलिस और प्रशासन और जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह ने जताया दुख
पथरिया विधायक रामबाई परिहार मौके पहुंचीं। हृदयविदारक घटना देख वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि उस मां पर क्या बीत रही होगी जिसने तीन बच्चों को खोया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ग्रामीणों व परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed