फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wild elephant attacked an auto, three people injured

Umaria News: जंगली हाथी ने ऑटो पर किया हमला, तीन लोग घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

Tue, 13 May 2025 10:07 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 10:07 AM IST
सार

ऑटो सड़क मार्ग से गुजर रहा था, तभी जंगल से निकला एक जंगली उसे देख बिफर गया और ऑटी की ओर दौड़ पड़ा। ऑटो चालक ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने ऑटो को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Wild elephant attacked an auto, three people injured
फाइल फोटो

विस्तार

उमरिया जिले के ताला (बांधवगढ़) क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने ऑटो पर हमला कर दिया। यह घटना खितौली गेट के समीप भद्रशिला के पास उस समय घटी, जब कुछ ग्रामीण ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। हमले के दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में ऑटों में  सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सड़क मार्ग से गुजर रहा था, तभी जंगल से निकला एक जंगली उसे देख बिफर गया और ऑटी की ओर दौड़ पड़ा। ऑटो चालक ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने ऑटो को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश के 7 संभागों में आज बारिश- आंधी का अलर्ट, कई जिलों में रहेगी तेज गर्मी, 16 मई तक असर
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताला (बांधवगढ़) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें: भांग से श्रृंगार और मस्तक पर चंद्रमा लगाकर सजे बाबा महाकाल, आज से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत

बताया जाता है कि यह क्षेत्र बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के निकट आता है, जहां हाथियों की आवाजाही सामान्य बात है। माना जा रहा है कि हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था, इससे वह तनाव में था और उसका व्यवहार आक्रामक हो गया। जिससे उसने ऑटो पर हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए और सड़क सुरक्षा के लिए उपाय किए जाएं।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed