फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   What is wrong in the junk shop, people have made very serious allegations, will the police take action?

Umaria News: कबाड़ की दुकान पर बेचा जा रहा चोरी का माल, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने कही यह बात

Sun, 18 Aug 2024 12:36 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

पाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 में एनएच 43 के किनारे स्थित एक कबाड़ की दुकान पर आरोप है कि यहां अवैध तरीके से चोरी का सामान खपाया जा रहा है। मामले पर उमरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
What is wrong in the junk shop, people have made very serious allegations, will the police take action?
कबाड़ कि फाइल फोटो

विस्तार

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में इन दिनों गुनहगारों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। वे खुलेआम अवैध कामों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिले की एक कबाड़ की दुकान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 में एनएच 43 के किनारे स्थित एक कबाड़ की दुकान पर आरोप है कि यहां अवैध तरीके से चोरी का सामान खपाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोर चोरी का माल इस कबाड़ की दुकान पर लाकर बेच रहे हैं। इस प्रकार चोरी के सामान को कबाड़ की आड़ में बड़े शातिर अंदाज में बेचा जाता है, और लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगती।
विज्ञापन


इस मामले पर उमरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। कबाड़ की दुकान पर चोरी का माल खपाने के आरोप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नेशनल हाईवे 43 के किनारे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों का संचालित होना गंभीर चिंता का विषय है। देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और किस तरह से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed