{"_id":"678f6fb7aae138fde40f34a4","slug":"went-to-see-the-tiger-and-started-drinking-alcohol-video-went-viral-on-social-media-umaria-news-c-1-1-noi1225-2543696-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: गए थे बाघ को देखने और पीने लगे शराब, वाहन चालक और गाइड को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: गए थे बाघ को देखने और पीने लगे शराब, वाहन चालक और गाइड को नोटिस जारी
Tue, 21 Jan 2025 07:45 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:45 PM IST
सार
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के शराब पीने का वीडियो आया है। घटना 14 जनवरी को सफारी के दौरान की है। पर्यटकों ने जिप्सी में बैठकर शराब पी। उनके साथ ड्राइवर और गाइड भी शामिल रहे।
विज्ञापन
शराब पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगली जानवरों के लिए अनुकूल परिस्थिति पैदा करता है। जंगल में पर्यटन के लिए गए पर्यटकों का जंगल में शराब पीने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों के साथ गाइड भी जब पार्क सफारी के दौरान मदिरापान कर रहे थे, तो वाहन चालक ने उन्हें मना किया था, लेकिन पर्यटक और गाइड ने उसे धमकाते हुए शांत रहने को कह दिया था। हालांकि मामले में वास्तविकता क्या है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद पर्यटन अधिकारी ने गाइड एवं वाहन चालक को मामले मे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र भी जारी किया है। इसके अलावा आगामी आदेश तक उक्त पर्यटन वाहन को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि कुछ पर्यटकों द्वारा पार्क भ्रमण के लिए अपने मनपसंद गाइड को भी ले जाते हैं और फिर पार्क नियमों को दरकिनार कर नियम कायदों का जमकर उल्लंघन करते हैं। बता दें कि मनपसंद गाइडों (वैकल्पिक गाइड) द्वारा पर्यटकों के साथ पार्क नियमों को दरकिनार कर मनमानी तरीके से और रुट से हटकर पार्क सफारी आए दिन कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जिस तरह पर्यटकों द्वारा नियम तोड़कर शराब पी गई थी यह गैर जिम्मेदाराना कृत्य है। बांधवगढ़ प्रबंधन ने जो गाइड और ड्राइवर के ऊपर कार्रवाई की है, प्रतिबंध लगाया है और नोटिस जारी हुई है, उसकी हम तारीफ करते हैं। जीरो टॉलरेंस होना चाहिए, वाइल्डलाइफ एक्ट होने का पर्यटक पर्यटन करते समय खुद की जिंदगी या वन्य प्राणी की जिंदगी या वन प्राणियों की जान खतरे में डालते हैं तो कार्रवाई तत्काल होनी चाहिए।
वही इस संबंध में क्षेत्रीय उपसंचालक बांधवगढ़ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि जैसे ही वीडियो हमारे पास आया हमने तुरंत गाइड ड्राइवर को नोटिस जारी कर जांच पूरी होने तक प्रवेश में रोक लगा दी है।