फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria Youth Congress started Satta Parivartan PadYatra regarding corruption and construction of Mahanadi dam

Umaria News: भ्रष्टाचार-मंहगाई और महानदी बांध निर्माण को लेकर युवा कांग्रेस ने शुरू की सत्ता परिवर्तन पदयात्रा

Sat, 09 Sep 2023 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 09:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में युवा कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा को पूर्व विधायक और संगठन प्रभारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Umaria Youth Congress started Satta Parivartan PadYatra regarding corruption and construction of Mahanadi dam
सत्ता परिवर्तन पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा शनिवार को सत्ता परिवर्तन पदयात्रा शुरू की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय सिंह एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा संगठन प्रभारी जगदीश सैनी ने स्थानीय गांधी चौक में झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

विज्ञापन


इस मौके पर संगठन प्रभारी सैनी ने कहा कि शिवराज के कुशासन से पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मच गई है। भाजपा ने वर्षों से हजारों लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग या तो निजी हाथों में सौंप दिये हैं, या उन्हें बेचने की तैयारी में है। पढ़ा-लिखा युवा रोजगार के लिये भटक रहा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, कपड़ा, किराना, अनाज, भवन निर्माण सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुओं पर बेतहाशा टैक्स लगाकर उन्हें आम-आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिये गृहस्थी चलाना दूभर हो चला है।
विज्ञापन


युवा रोजगार तो किसान बिजली के लिये परेशान
कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में हालात भयावाह हो चुके हैं। एक ओर जिले के हजारों युवा महज 5-10 हजार रुपये की नौकरी के लिये तामिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों मे भटक रहे हैं। सालों से सरकारी महकमों मे भर्तियां बंद हैं। प्रति वर्ष कई नौजवान ओवरएज होकर शासकीय सेवा का अवसर खोते जा हैं। दूसरी ओर बिजली न मिलने से इस बार भी खेती चौपट होने जा रही है। किसान खून के आंसू रो रहा है, उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनों के जज्बात से खिलवाड़
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की इस दुर्दशा का जिम्मेदार भाजपा व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। जिन्होंने साढ़े अठारह साल में प्रदेश को तबाही की कगार पर पहुंचा दिया। बच्चों की नौकरियां खत्म कर उन्हें जीवन भर के लिये पंगु बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री घोषणाओं का अंबार लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री बहनों को कभी हजार तो कभी ढाई सौ का झुनझुना पकड़ाकर उनके जज्बात से खेल रहे हैं। पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा अब सबके लिये समस्या बन गई है। यदि मध्यप्रदेश को बचाना है, तो इससे छुटकारा पाना ही एकमात्र उपाय है।


बिलासपुर में होगा समापन
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू एवं यात्रा के संयोजक राघव अग्रवाल मोनू ने बताया कि सत्ता परिवर्तन पदयात्रा जिले की करीब 40 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए आगामी 16 सितंबर को बिलासपुर तहसील मुख्यालय में संपन्न होगी। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ओपी द्विवेदी, ठाकुरदास सचदेव, अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ठाकुर राजेन्द्र सिंह, लालबहादुर सिंह, हीरेश मिश्रा, राहुल द्विवेदी, सावित्री सिंह, शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, इंजीनियर विजय कोल, ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, एरास खान, युवा बिग्रेड के अध्यक्ष संदीप यादव, राजा अग्रवाल, राजीव सिंह बघेल, मो. आजाद, ताजेन्द्र सिंह, उमेश कोल, अजीज मास्टर और अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed