फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Woman who came from abroad fell in the room, referred to Jabalpur in critical condition

Umaria: विदेश से आई महिला कमरे में गिरी, रिसॉर्ट संचालक पर मदद नहीं करने का आरोप, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Sun, 31 Mar 2024 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 05:18 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों पहले USA से बांधवगढ़ सफारी के लिए केमिला पति थामश वार्नर (65) अपनी दोस्त के साथ आई हुई थी। विदेशी पर्यटक ने 108 एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए बुलाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रैफर कर दिया है।

विज्ञापन
Umaria: Woman who came from abroad fell in the room, referred to Jabalpur in critical condition
विदेशी सैलानी को जबलपुर रेफर किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दूर-दूर से महिलाएं और पुरुष घूमने के लिए आते हैं। विदेश के सैलानी भी आया करते हैं। हाल ही में विदेश से आई हुई एक महिला अचानक अपने कमरे में  गिर गई और उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट आ गई।
विज्ञापन


बता दें कि विदेश से आए मेहमानों की मेहमाननवाजी किस दर्जे में की जाती है। उसका उदाहरण आज सुबह देखने को मिला है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क घूमने आई विदेशी पर्यटक को रिसोर्ट मैनेजमेंट ने गंभीर हालत में उसके हाल पर छोड़ दिया। जहां दर्द से तड़पती महिला से रहा नहीं गया तो उसने 108 एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए सामोद सफारी होटल बुलाया गया, जहां महिला और उसकी एक दोस्त 108 के माध्यम से उमरिया जिला अस्पताल पहुंची। उसका प्राथमिक उपचार किया जाकर जबलपुर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


USA से आई थी महिला 
बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों पहले USA से बांधवगढ़ सफारी के लिए केमिला पति थामश वार्नर (65) अपनी दोस्त के साथ आई हुई थी। जिसने सामोद सफारी स्थित रिसोर्ट बुक कराया था और आज उसका चेक आउट भी होना था। मगर उसके पहले वह जैसे ही बाथरूम में गई तो गिर गई जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी सामोद सफारी मेनेजमेंट को दी गई। जिस पर उम्र दराज विदेशी पर्यटक की मदद करने की बजाय उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। घटना के घंटों बाद जब होटल संचालक से कोई मदद नहीं मिली तो विदेशी पर्यटक ने 108 एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए बुलाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रैफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के सिर पर लगी है चोट
इस घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने बताया कि विदेशी पर्यटक महिला के सिर पर चोट थी। इसका इलाज कर जबलपुर रैफर किया गया है। वहीं इस मामले में सामोद सफारी होटल का मैनेजमेंट देख रहे संदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने घटना को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया और कहा कि वह विदेश पर्यटक महिला हमारे होटल में नहीं थी, जबकि 108 एंबुलेंस महिला को वहीं से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed