फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Traffic TI issued challan for violating rules, was driving without helmet

Umaria: नियम उल्लंघन करने पर ट्रैफिक टीआई का कटा चालान, बिना हेलमेट के चला रहे थे गाड़ी

Sun, 21 Jan 2024 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 10:43 PM IST
सार

उमरिया में यातायात थाने के टीआई का चालान कटने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने अपने विभाग के अधिकारी का 300 चालान का चालान कटवाया है, क्योंकि वे बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे थे। 

विज्ञापन
Umaria: Traffic TI issued challan for violating rules, was driving without helmet
टीआई सीके तिवारी का चालान कटा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले से सटे शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने अपने ही विभाग के टीआई सीके तिवारी का चालान कटवा दिया है। वे बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चला रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें एडीजीपी उमरिया दौरे पर थे, जहां गांधी चौक और यातायात थाना के बीच नगर के यातयात निरीक्षक सीके तिवारी बिना हेलमेट के स्कूटी वाहन चलाते दिखाई दिए। एडीजीपी ने यातायात टीआई को रुकवाया और चालान काटने के निर्देश दिए। निर्देश देने के बाद एडीजीपी वहां से गए नहीं, बल्कि यातायात थाना पहुंच गए और यातयात निरीक्षक का अपने सामने ही तीन सौ रुपए का ऑनलाइन चालान कटवाया और रसीद दिलवाई। एडीजीपी ने आम जनता और पुलिस के अधिकारियों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed