फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: The young man who came to compromise was beaten with sticks, died during treatment

Umaria: समझौता करने पहुंचे युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर खेत में फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
सार

नरवार गांव का युवक कमलेश पिता बुद्धू यादव (35) पुराने विवाद के समझौते को लेकर कोइलारी गांव गया हुआ था। युवक को गांव के लोगों ने लाठी डंडों से पीटने के बाद घायल अवस्था में दूर खेत में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
Umaria: The young man who came to compromise was beaten with sticks, died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक घायल युवक मिला। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात नरवार गांव का युवक कमलेश पिता बुद्धू यादव (35) पुराने विवाद के समझौते को लेकर कोइलारी गांव गया हुआ था। युवक को गांव के लोगों ने लाठी डंडों से पीटने के बाद घायल अवस्था में दूर खेत में फेंक दिया था। गुरुवार को सुबह घायल युवक कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कोइलारी गांव में झगड़े की जानकारी मिली थी। युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed