{"_id":"6638bfef99779b95a6003bf2","slug":"umaria-serious-allegations-leveled-against-officials-of-sanjay-gandhi-thermal-power-station-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारियों पर लगा गंभीर आरोप, रिटायर्ड फौजियों से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारियों पर लगा गंभीर आरोप, रिटायर्ड फौजियों से जुड़ा है मामला
Mon, 06 May 2024 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 May 2024 05:03 PM IST
सार
उमरिया में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र पर रिटायर्ड फौजियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत उन्होंने उमरिया के कलेक्टर-एसपी और ऊर्जा विभाग में भी की है।
विज्ञापन
अधिकारियों पर लगाए गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में स्थापित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र है, जो लगातार सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन इस बार सुर्खियों में बने रहने का मामला ही कुछ और है। जहां संजय गांधी ताप विद्युत गृह में सुरक्षा अधिकारी राकेश भार्गव पर रिटायर्ड फौजियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजियों ने आरोप लगाते हुए यह कहा है कि सुरक्षा अधिकारी उनसे जबरन अवैध वसूली करवाते हैं। इतना ही नहीं उनसे शराब भी मंगवाई जाती है। साथ ही उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है। यह केवल एक फौजी का कहना नहीं है, बल्कि कई रिटायर्ड फौजियों ने इस बात की पुष्टि की है और उन्होंने बयान भी दिया है।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह है कि इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने उमरिया के कलेक्टर-एसपी और ऊर्जा विभाग में भी की है। लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे साफ पता चलता है कि क्या यह सिस्टम में ही मौजूद है, जो इस प्रकार की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। एक तरफ फौजी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा करते हैं, जहां रिटायर्ड होने के बाद अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वह दूसरी नौकरियों को भी करने के लिए मजबूर होते हैं। लेकिन उनसे भी यह घृणित कार्य कराया जाता है, जिसके लिए अगर वह नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में जब मुख्य अभियंता एसके मालवीय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हेड ऑफिस से हमें पत्र प्राप्त हुआ था। इसकी हमने प्रतिवेदन बनाकर हेड ऑफिस में प्रस्तुत कर दिया है। अब जो भी एक्शन के लिए हेड ऑफिस से निर्देश प्राप्त होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलवा वहीं जब इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह संपर्क में नहीं आ सके।
