फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria Road Accident Bike collided with hand pump tap handle went through brother-in-law neck

Umaria Road Accident: हैंडपंप से टकराई बाइक, नल का हैंडल जीजा के गले के आर-पार हुआ, साला गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Feb 2025 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 04:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसे में तेज रफ्तार बाइक हैंडपंप से टकरा गई। इस दौरान जीजा की मौके पर मौत और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लोधा गांव के निवासी थे और रिश्तेदारों के यहां से लौट रहे थे।

विज्ञापन
Umaria Road Accident Bike collided with hand pump tap handle went through brother-in-law neck
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गहिराटोला अंतर्गत ग्राम नौसेमर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बंद पड़े हैंडपंप से टकराई, जिसमें बाइक सवार जीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि हैंडपंप का हैंडल जीजा के गले में घुस गया और साला गंभीर हालत में पड़ा रहा। 

विज्ञापन


तब किसी ने 108 एंबुलेंस और नौरोजाबाद थाने को सूचना दिया, जिस पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतक की बॉडी को नौरोजाबाद कोल माइंस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया था। नौरोजाबाद टीआई राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कैलाश बैगा पिता अच्छेलाल बैगा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोढ़ा हरे रंग की एचएफ डीलक्स बाइक से अपने ससुराल ग्राम गहिराटोला आया हुआ था, जो रात में अपने साले श्रीवास्तव बैगा पिता विशम्भर बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गहिराटोला के साथ वापस अपने गांव लोढ़ा जा रहा था। 
विज्ञापन




काफी तेज गति से होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकरा गई, जिसमें कैलाश बैगा के गले मे हैंडपंप का हैंडल घुस जाने से मौके पर ही मौत हो गई और उसके साले श्रीवास्तव बैगा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच करवाई की जा रही है, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed