फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria person who does not love country is traitor Minister Vijay Shah reply to Owaisi Jai Palestine slogan

Umaria: 'देश प्रेम जिस व्यक्ति में नहीं वह गद्दार,' ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारे पर मंत्री विजय शाह का जवाब

Thu, 27 Jun 2024 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंत्री और कद्दावर नेता कुंवर विजय शाह ने असदुद्दीन ओवैसी के नारे पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि देश भक्ति और देश प्रेम जिस व्यक्ति में नहीं वह गद्दार है। शपथ ग्रहण में ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा दिया था।

विज्ञापन
Umaria person who does not love country is traitor Minister Vijay Shah reply to Owaisi Jai Palestine slogan
उमरिया में मंत्री कुंवर विजय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था, जो अब विवाद बन गया है। देश भर में इसकी चर्चा होने लगी, इस पर कई सांसदों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में उमरिया जिले के दौरे पर आए मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह ने असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा, हिंदुस्तान में रहने वाले को जय हिंद और भारत माता की जय बोलना पड़ेगा। जन गण मन गाना होगा, जन गण मन और झंडा वंदन के लिए अभी हमने सारे स्कूलों को निर्देश दिए हैं। देश भक्ति और देश प्रेम जिस व्यक्ति में नहीं है, उसे हम गद्दार भी कह सकते हैं।
विज्ञापन


सात करोड़ के घोटाले की होगी जांच, मंत्री ने दी चेतावनी
जनजातीय कार्य विभाग में हुए करीब सात करोड़ के घोटाले को लेकर एक बार फिर मामला उठा है, जिसको लेकर विभाग के मंत्री ने कड़े लहजे में कहा है कि इस भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषी किसी भी हालत में बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला है उमरिया जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग का, जहां साल 2023-24 में हुए करीब सात करोड़ रुपये का घपला हुआ, जिसकी जांच की गई और विभाग के लेखापाल और ठेकेदार को दोषी पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें हटा तो दिया गया। मगर बाद में एक बार फिर लेखापाल बृजेन्द्र सिंह को विभाग में पदस्थ कर दिया गया। उसके बाद मोहन सरकार में जनजातीय मंत्री बनाए गए कुंवर विजय शाह ने कहा, भ्रष्टाचार में दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हर हाल में कड़ी कार्रवाई होगी।


बता दें कि आदिम जाति कल्याण विभाग उमरिया में बिना कार्य के ही पैसे आहरित किए गए थे और इसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये थी। इसमें विभाग के आयुक्त, लेखापाल और ठेकेदार पर पूरा प्रशासन मेहरबान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed