फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Wild elephant attacked farmer who was watering his field

Umaria News: खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली हाथी ने किया हमला, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

खेत में पानी लगा रहे किसान पर शुक्रवार देर रात जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से किसान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
Umaria News Wild elephant attacked farmer who was watering his field
अस्पताल में भर्ती किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत हाथी के हमले से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर निकलकर सामने आई है, जिसकी वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल साफतौर पर देखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीटीआर के पतौर रेंज के ग्राम बमेरा में जंगली हाथी ने बुजुर्ग किसान दसई पिता भुखानी प्रजापति उम्र 62 वर्ष निवासी बमेरा पर हमला किया है। जहां देर रात हुई इस घटना के बाद परिक्षेत्राधिकारी, पार्क टीम और परिजनों की मदद से घायल को मानपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां फिलहाल अब घायल किसान इलाजरत बताया गया है।

विज्ञापन


वहीं, यह बताया यह जाता है कि घायल किसान घर से 500 मीटर दूर मौजूद गेहूं के खेत में पानी लगाने गया हुआ था। जहां उसी बीच जंगली हाथी खेत पर पहुंच गया और किसान को पटक भी दिया। जंगली हाथी के हमले की जानकारी मिलने पर पुत्र नरेंद्र प्रजापति मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं, घायल पिता की जानकारी संबंधित पतौर परिक्षेत्र को दिया था। तब जाकर आनन-फानन में घायल किसान को रात करीब 12 बजे मानपुर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, अब सूत्रों की माने तो हाथी के हमले में घायल किसान का पैर जख्मी है। जहां अब इसके अलावा शरीर में भी क़ई जगह चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया यह भी जाता है कि जंगली हाथी पहले भी खेतों में पहुंचकर नुकसान करता रहा है। हालांकि, इस बार करीब दो हफ्ते बाद अब गांव से सटे घटना स्थल खेत में पहुंचा था। वहीं, खेत में पानी लगा रहे किसान पर हमला कर घायल किया है। जहां इस मामले में रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि पीड़ित किसान फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद जल्द ही उन्हें मानपुर अस्पताल लाया गया था। वर्तमान में डॉक्टर्स टीम के ऑब्सर्वेशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed