{"_id":"64eef59d01ae9842b202d288","slug":"umaria-news-two-youths-who-went-to-bathe-in-ghor-chatra-river-drowned-in-deep-water-both-died-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: घोर चत्र नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में समाए, दोनों की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: घोर चत्र नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में समाए, दोनों की हो गई मौत
Wed, 30 Aug 2023 01:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:24 PM IST
सार
उमरिया जिले में बुधवार को हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल, दोनों युवक घोर चत्र नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में डूबने के चलते दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो युवक गहरे पानी में समाए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया में बुधवार को फिर से एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां पर नहाने गए नदी में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवकों के शव को निकाला गया है।
विज्ञापन
बता दें कि आज रक्षाबंधन का त्योहार है। जहां दो भाई नहाने के लिए गए हुए थे, जहां यह हादसा हुआ है। नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर से सटे घोर चत्र नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
वहीं, इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई है। जहां यह बताया जाता है कि साथी नरेंद्र पिता संतोष साहू उम्र 19 वर्ष एवं दीपक पिता सुरेश साहू उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी कंचनपुर बुधवार सुबह 9.30 बजे गांव से सटे घोर चत्र नदी में मौजूद दिमान घाट पर नहाने गए थे।
विज्ञापन
वहीं, इस बीच दोनों गहरे पानी में समा गए, बाद में इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी है। जहां इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया है। परन्तु उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरा गांव शोकग्रस्त है, जहां परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
