फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Tourists seen tigress Tara roaming in the forest

Umaria: पर्यटकों को जंगल में भ्रमण करती दिखाई दी बाघिन तारा, रोमांचित हो उठे पर्यटक, कैमरे में कैद की तस्वीरें

Tue, 06 Feb 2024 12:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की खितौली जोन की प्रसिद्ध बाघिन तारा पर्यटकों को दिखाई दी और बहुत समय तक पर्यटकों के सामने ही सैर करती रही।

विज्ञापन
Umaria News: Tourists seen tigress Tara roaming in the forest
टाइगर रिजर्व में विचरण करती बाघिन तारा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघिन तारा खितौली जोन के जंगल में सैर करती हुई पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन


पर्यटक रविवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में सफारी में जंगल की सैर कर कर रहे थे और प्राकृतिक सुंदरता, वन और वन्य प्राणियों का आनंद ले रहे थे। तभी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की खितौली जोन की प्रसिद्ध बाघिन तारा पर्यटकों को दिखाई दी और बहुत समय तक पर्यटकों के सामने ही सैर करती रही। पर्यटक भी तारा को देखकर रोमांचित हो गए। वहीं, बाघिन तारा रविवार को पथरीले रास्ते से होकर जंगल में बने तालाब में पानी पीने चली गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाघिन तारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन है और पर्यटक तारा के दीदार के लिए घंटों जंगल में सैर करते रहते हैं। बाघिन तारा का व्यवहार पर्यटकों से काफी फ्रेंडली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघिन तारा ने अपनी टेरिटरी खितौली जोन के जंगलों में बना रखी है और पर्यटकों को दिखाई देती है। बाघिन तारा की उम्र लगभग 8 वर्ष करीब है। जो अपने शावकों के साथ भी पर्यटकों को दिखाई देती है। बाघिन की टेरिटरी क्षेत्र में मूडा तारा स्थान है। जिसके कारण बाघिन का नाम तारा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed