फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Schools from nursery to 5th will not operate before 9 am

Umaria: नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों को लेकर कलेक्टर का निर्देश, अब सुबह नौ बजे के पहले संचालित नहीं होंगे

Tue, 28 Nov 2023 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 09:41 PM IST
सार

Umaria News: उमरिया जिले के कलेक्टर ने स्कूलों को लेकर निर्देश जारी किया है। अब नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के विद्यालय सुबह नौ बजे के पूर्व संचालित नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
Umaria News Schools from nursery to 5th will not operate before 9 am
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार ठंड ने अब दस्तक दी है, जहां छोटे बच्चों के लिए अब खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों की तबियत न खराब हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जहां उमरिया जिले में तापमान में अचानक आए गिरावट के कारण नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में ठंड का प्रतिकूल असर नहीं पड़े।

विज्ञापन


जहां छोटे बच्चों के ठंड से बचाव हेतु कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने उमरिया में समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएससी, आईसीएसई अथवा माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्डों से संबंद्ध ऐसे विद्यालय जहां कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। अब सुबह नौ बजे के पूर्व संचालित नहीं करने के आदेश प्रसारित किए हैं, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
विज्ञापन


वन विहार में जलवा बिखरेगी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो बाघ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र बाघों के लिए बेहद ही शानदार रहा है। यहां हमेशा उनकी संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। अगर बात करें मध्यप्रदेश को टाइगर रिजर्व बनने की तो मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व बनने में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक अनोखा नाम है। यहां लगातार इनकी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दो बाघों को वन विहार भोपाल के लिए आज भेजा गया है। एंक्लोजर में इन्हें रखा गया है। जहां दोनों को बेहोश करके उन्हें ले जाया जाएगा, पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।


वहीं, प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इसमें दो बाघों को रखा गया है, जिसमें एक बाघ आदमखोर था। जो कई लोगों पर हमला कर चुका था तो वहीं दूसरा बाग घायल था। जहां इन दोनों को स्वस्थ होने के बाद लगभग छह महीने इन्हें पहले रेस्क्यू टीम के द्वारा लाया जाएगा, उसके बाद इन्हें निगरानी के बाद प्रबंधन को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed