{"_id":"6653fe94fff9491fb20a8e16","slug":"umaria-news-police-seized-two-pickups-filled-with-animals-being-taken-to-katni-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria news: कटनी ले जाए जा रहे पशुओं से भरे दो पिकअप को पुलिस ने किया जब्त, 11 मवेशियों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria news: कटनी ले जाए जा रहे पशुओं से भरे दो पिकअप को पुलिस ने किया जब्त, 11 मवेशियों को कराया मुक्त
Mon, 27 May 2024 09:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 May 2024 09:01 AM IST
सार
पुलिस ने 12 लाख 20 हजार रुपये के पशुओं को मुक्त करा कर नंद गोशाला ग्राम कुमुर्दु भेजा है। जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल 11 मवेशी मिले।
विज्ञापन
पशुओं से भरे पकड़े गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली पुलिस ने कटनी ले जाए जा रहे पशुओं से भरे दो पिकअप जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के सामने रामपुर पाली में पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19 जेडबी 8520 तथा एमपी 19 जेडए 5973 को रोका गया। जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल 11 मवेशी भैंस और पड़ा भरे मिले।
विज्ञापन
पूछताछ में चालकों ने बताया कि वे पशुओं को अनूपपुर से कटनी लेकर जा रहे थे। इस कार्रवाई में 12 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के पशुओं को मुक्त करा कर नंद गोशाला ग्राम कुमुर्दु भेजा गया है। साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण की विवेचना तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी के निर्देशानुसार में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पाली रामस्वरूप संत, प्रधान आरक्षक महेश मिश्रा, आरक्षक मो. सहाबुल, प्रमोद जाटव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
विज्ञापन
