फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Officials of Bandhavgarh and Vietnam sharing information about forest and wildlife conservation

Umaria News: वियतनाम के अधिकारी बांधवगढ़ आए, वन और वन्यजीवों के संरक्षण की जानकारी कर रहे साझा

Sun, 21 Apr 2024 01:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 01:22 PM IST
सार

आज शनिवार को वियतनाम के अधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में संचालित अन्य कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पार्क में बनाए गए इंक्लोजर और बारहसिंगा प्रोजेक्ट की जानकारी भी हांसिल करेंगे।

विज्ञापन
Umaria News: Officials of Bandhavgarh and Vietnam sharing information about forest and wildlife conservation
वियतनाम के अधिकारी तीन दिन से बांधवगढ़ दौरे पर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, वन, वन्यजीवन के संरक्षण और संवर्धन से रूबरू होने इन दिनों वियतनाम के 45 अधिकारियों का दल यहां पहुंचा है। विदेशी अधिकारियों की टीम तीन दिन से बांधवगढ़ का भ्रमण कर रही है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से टाइगर रिजर्व के प्रबंधन, जंगल की सुरक्षा और व्यवस्था की जानकारी ली। 

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अर्पित मेराल और राहुल किरार ने भारत में संरक्षित क्षेत्र के प्रबंधन, वन्यजीव चिकित्सक नितिन गुप्ता ने वन्यजीव स्वास्थ प्रबंधन तथा जीव विज्ञान और तेजस करमरकर ने गौर पुनर्स्थापन की जानकारी वियतनाम के दल को दी। वहीं, वियतनामी टीम ने विभागीय अफसरों को वनों के संरक्षण, उन्हें आग से बचाने, वन्य प्राणियों की सुरक्षा, जंगलों में पानी की व्यवस्था आदि के उपायों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


दल के मुखिया वू वान हंग ने भारत और बांधवगढ़ में बाघ संरक्षण की प्रशंसा की और इसी तरह की प्रक्रिया अपने देश में भी अपनाने की बात कही। आज शनिवार को वियतनाम के अधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में संचालित अन्य कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पार्क में बनाए गए इंक्लोजर और बारहसिंगा प्रोजेक्ट की जानकारी भी हांसिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed