{"_id":"6613c4b4c70a0e8f960a9f0c","slug":"umaria-news-mamaria-park-staff-chased-the-tiger-that-entered-village-rohaniya-into-the-forest-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: आबादी में घुसे बाघ ने किया गाय का शिकार, पार्क अमले ने हाथियों की मदद से बाघ को जंगल में खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: आबादी में घुसे बाघ ने किया गाय का शिकार, पार्क अमले ने हाथियों की मदद से बाघ को जंगल में खदेड़ा
Mon, 08 Apr 2024 03:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:53 PM IST
सार
अधिक बाघ होने की वजह से बाघों को शिकार आदि में दिक्कतें होती हैं, जिस वजह से बाघ रहवासी क्षेत्रों कि पालतू मवेशियों के शिकार कर अपना निवाला बना रहे हैं।
विज्ञापन
बाघ को भगाती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमोखर वन परिक्षेत्र के ग्राम रोहनिया में युवा नर बाघ की काफी दिनों से मूवमेंट है। बाघ ने रविवार को स्थानीय पशुपालक की गाय का शिकार भी किया। रविवार के दोपहर राहवशी क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट की जानकारी लगते ही पार्क अमला सक्रिय हुआ। करीब दो से तीन हाथियों की मदद से नर बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो नर बाघ का पिछला पैर चोटिल है, जिस वजह से वो थोड़ा लंगड़ा कर भी चल रहा है।
विज्ञापन
खबर है कि बाघ की मूवमेंट पर निगरानी रखने धमोखर वन परिक्षेत्र का अमला बीती रात बाघ के मूवमेंट पर निगाह रखा हुआ था। खबर है कि रहवासी क्षेत्र में घुसा बाघ वन क्षेत्र की ओर खदेड़ने में कामयाबी मिल गई है। धमोखर वन परिक्षेत्र के घने जंगलों में बाघों के मूवमेंट बानी रहती है। क्षेत्र की अपेक्षा अधिक बाघ होने की वजह से बाघों को शिकार आदि में दिक्कतें होती हैं, जिस वजह से बाघ रहवासी क्षेत्रों कि पालतू मवेशियों के शिकार कर अपना निवाला बना रहे हैं।
विज्ञापन
