फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Killed the leopard packed it in a sack and threw it in the well

Umaria News: तेंदुए को मारकर बोरी में भरकर कुएं में फेंका शव, शिकार का अंदेशा

Tue, 23 Jan 2024 09:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 09:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तेंदुए को मारकर बोरी में भरकर कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। बोरी में बंधा मादा तेंदुए का शव मिला है। फिलहाल, शिकार का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन
Umaria News Killed the leopard packed it in a sack and threw it in the well
तेंदुए को मारकर कुएं में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिला वनों से आच्छादित है, जहां वनों की वजह से यहां जंगली जानवर बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भी इसी क्षेत्र में स्थित है। लेकिन यहां जंगली जानवरों के शिकार के मामले भी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह शिकार चाहे शौकीन हो या फिर यह किसी भी लालच पर किए जाते हैं पर लगातार जंगली जानवरों की संख्या कम होती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के घुनघुटी के वन परिक्षेत्र के ग्राम ओढेरा का बताया जा रहा है। जहां मौजूद कुएं में बोरे के अंदर तेंदुए का शव मिला है। वहीं, बताया जाता है कि सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन अमले को दी थी, जिसके बाद वन विभाग के उच्च व वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिली है। बताया यह भी जाता है कि जिन परिस्थितियों में मादा तेंदुए का शव कुएं में मिला है, उससे यह साफ है कि ये पूरी कारस्थानी शिकारियों की है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि वन्य प्राणियों के शिकार के लिए शिकारी करंट आदि लगाए गए थे। पर वह दुर्भाग्य से वयस्क मादा तेंदुआ फंस गया और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शिकारियों ने मृत वयस्क मादा तेंदुए को बोरी में भरा और जंगल की सीमा से सटे कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां घटना के बाद डॉग स्क्वॉड आदि की मदद से शिकारियों की पतासाजी की जा रही है। फिर वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जरूरी कार्रवाई किए। वहीं, बताया यह भी जाता है कि जिन हालातों में क्षत-विक्षत सड़ांध मारता तेंदुए का शव बोरी में मिला है। जहां उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत करीब सात से आठ दिन पूर्व हो गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed