{"_id":"6638b7be0920beb7b6033da6","slug":"umaria-news-khalasi-dies-in-an-accident-near-pipariya-mine-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पिपरिया खदान के पास हादसे में खलासी की मौत, नानी के घर रह रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पिपरिया खदान के पास हादसे में खलासी की मौत, नानी के घर रह रहा था मृतक
Mon, 06 May 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 May 2024 04:28 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक खलासी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खलासी अपनी नानी के घर रह रहा था।
विज्ञापन
मृतक खलासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया कोतवाली थाना अंतर्गत पिपरिया कालरी में लोडिंग के लिए गए ट्रक के खलासी की हाइवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर में दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृत खलासी मुकेश सिंह निवासी बिंझला (पाली) उम्र करीब 20 साल निस्तार आदि के लिए पिपरिया कालरी के आगे हाइवे मार्ग पर मौजूद पुल के करीब गया था।
विज्ञापन
बता दें कि इसी बीच अज्ञात वाहन की ठोकर में गिर गया। बाद में प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल जिला अस्पताल ले गए। परंतु तब तक देर हो गई थी, ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृत खलासी कोयला लोडिंग के लिए अपने ड्राइवर के साथ पिपरिया खदान आया था। इसी बीच निस्तार आदि के लिए हाइवे पर स्थित पुलिया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हुआ है। बताया जाता है कि मृत खलासी के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए हैं। वो फिलहाल अपनी नानी के घर रहकर गुजर बसर कर रहा था। अब इस हादसे के बाद बुजुर्ग नानी के जीविकोपार्जन पर भी बड़ा सवाल है। हादसे के बाद मृत खलासी के शव को जिला अस्पताल रखा गया है। सुबह पोस्टमॉर्टम आदि होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
