फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: In a mass marriage ceremony, the husband married another woman in front of his wife and left

MP News: मंडप में बैठा व्यक्ति मेरा पति... विधायक और अधिकारियों से गुहार लगाती रही महिला, नहीं रोका विवाह

Tue, 16 Jul 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह में पत्नी वहां खड़े सभी जिम्मेदारों से कहती है रही कि मंडप में बैठा व्यक्ति मेरा पति है और हमारी एक बेटी भी है। इस विवाह को तुरंत रोका जाए।

विज्ञापन
Umaria News: In a mass marriage ceremony, the husband married another woman in front of his wife and left
मानपुर विधानसभा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के मानपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसके बाद विधायक और अधिकारियों के फैसले पर भी सवाल उठने लग हैं। जिले के मानपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा था। तभी एक महिला एक बच्ची को लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई। वहां उसने जो दावा किया उसके बाद तो सामूहिक विवाह के आयोजन में खलबली मच गई। जिम्मेदार हक्के-बक्के रह गए। वहां मौजूद नेता और अधिकारी मौन होकर देखते रहे और विवाह संपन्न हो गया।

विज्ञापन


घटना उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली जनपद पंचायत अंतर्गत घुनघुटी गांव की है। यहां सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चल ही रहा था। तभी चिनकी गांव की रहने वाली महिला ललिता बाई को पता चलता है कि उसका पति धरम लाल बैगा सामूहिक विवाह में धुपखड़ा गांव की रहने वाली दूसरी लड़की से विवाह कर रहा है। महिला तुरंत ही अपने पिता कल्लू बैगा को लेकर विवाह स्थल पहुंच गई। पत्नी ललिता बाई वहां खड़े सभी जिम्मेदारों को बताने लगी है कि ये मेरा पति है और हमारी एक बेटी भी है। इस विवाह को तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विवाह कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन चल रहा था। इस मौके पर मानपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह वहां मौजूद थीं। इसके अलावा जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इन सभी के सामने महिला दावा करती रही कि मंडप में बैठा पति उसका पति है फिर दोबारा शादी कैसे कर रहा है? वहां मौजूद किसी ने भी पिता-पुत्री की गुहार नहीं सुनी। महिला गुहार लगाती रही जिम्मेदार आला अधिकारी चुप्पी साधे रहे और उसका पति दूसरा विवाह करके चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर महिला अपने पिता के साथ पहुंचकर ये दावा करती रही कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। वहीं, उक्त व्यक्ति धरम लाल बैगा ने महिला और बेटी को पहचानने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वो अभी कुंवारा है। उसकी शादी नहीं हुई है। ये किसकी बेटी है, वो इनको नहीं जानता। जब तक शादी होती रही तब तक व्यक्ति लगातार इस बात का विरोध करता रहा।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पाली जनपद पंचायत के सीईओ कुंवर कन्हाई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच करवा कर एफआईआर करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed