{"_id":"658aee3e3b5aeddb3103f88f","slug":"umaria-news-health-of-many-girl-students-suddenly-deteriorated-in-the-hostel-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: छात्रावास में अचानक कई छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ा, कलेक्टर ने जांच करवाने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: छात्रावास में अचानक कई छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ा, कलेक्टर ने जांच करवाने की बात कही
Tue, 26 Dec 2023 08:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:46 PM IST
सार
Umaria News: कलेक्टर ने कहा, मामले की हर पहलू में जांच कराई जा रही है। बीमार छात्राओं का आवश्यक उपचार कराया जाएगा। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम बेलसरा स्थित शासकीय सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में अचानक दर्जन भर छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। छात्राएं बेहोशी की अवस्था में चली गईं। वॉर्डन में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें चिकित्सक को भी जब कुछ समझ नहीं आया तो छात्रावास अधीक्षक ने सभी छात्राओं को उनके परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
लेकिन जब यह खबर प्रशासनिक महकमे में पहुंची तो हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने शिक्षा स्वास्थ्य सहित राजस्व विभाग की टीम ग्राम बेलसरा भेजी। जहां मामले की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इस मामले में छात्राओं का पूर्व से बीमार से होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक स्पष्ट नहीं किया जा सका है कि छात्राओं की बीमारी की असल वजह क्या है।
विज्ञापन
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया है कि मामले की हर पहलू में जांच कराई जा रही है। बीमार छात्राओं का आवश्यक उपचार कराया जाएगा और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
