{"_id":"6655e86481488bf3e801a02c","slug":"umaria-news-former-mla-spoke-on-gamblers-they-were-relatives-of-leaders-belonging-to-ruling-party-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पूर्व विधायक ने जुआरियों पर बोला- सत्ताधारी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले नेताओं के संबंधी ही थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पूर्व विधायक ने जुआरियों पर बोला- सत्ताधारी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले नेताओं के संबंधी ही थे
Tue, 28 May 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 May 2024 07:51 PM IST
सार
पूर्व विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, उमरिया पुलिस की यह कार्रवाई सराहनी रही, आखिर जुआरी तो जुआरी ही होते हैं।
विज्ञापन
उमरिया पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के पाली रोड में स्थित एक मकान में हाई प्रोफाइल जुआ चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ कोतवाली पुलिस ने किया है। बताया जाता है कि इस जुआ में सत्ताधारी पार्टी के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, बीते कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि पाली रोड स्थित सिद्धू जैन का रिहायशी मकान में जुआ संचालित किया जा रहा है। वहीं, जब बीती रात सिद्धू जैन के घर में दबिश दी गई तो ऊपर बंद कमरे में कुछ जुआरियों के द्वारा ताश के पत्ते के साथ हार जीत की बाजी लगाई जा रही थी। पुलिस द्वारा जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि जुआ में सत्ताधारी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले लोगों का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप खट्टर पिता शंभूलाल खट्टर निवासी पुराना पड़ाव उमरिया, सिद्धू उर्फ सुधीर जैन पिता विनयचन्द्र जैन निवासी वार्ड नं 7 विनोबा मार्ग उमरिया, छोटू उर्फ सौरभ सिंह पिता आलोक सिंह निवासी ज्वालामुखी कालोनी उमरिया, अखिराम खेनी पिता रामनारायण खेनी निवासी वार्ड नं 7 पाली रोड उमरिया, मोहम्मद अकरम पिता मोहम्मद अफगन निवासी इतवारी मोहल्ला शहडोल, कल्पेश सरावगी पिता राजेन्द्र सरावगी वार्ड नं 7 पाली रोड उमरिया, कमलेश सिंह पिता राजेश सिंह निवासी कैंप उमरिया को धारा 3/4 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके कब्जे से चार हजार 430 रुपये सहित ताश की गड्डी जब्त हुई है।
विज्ञापन
वहीं, 10 से 12 लोग भागने में सफल हो गए। हालांकि, पुलिस के इस कदम की चारो तरफ प्रशंसा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल का एक और बड़ा जुआरी भागने में सफल हो गया। वहीं, जिले का सबसे बड़ा जुआरियों का सरगना उद्धव खट्टर भी भागने में सफल हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जुआ खेलते सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही उनके पास से पैसे व ताश की गड्डी जब्त की गई है।
वहीं, इस संबंध में पूर्व विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं, जिनका यह दोहरा चरित्र सबके सामने आया है, जिसमें भाजपा नेताओं के लड़के जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। वहीं, उमरिया पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय रही, आखिर जुआरी तो जुआरी ही होते हैं। पूर्व विधायक ने तंज कसते हुए कहा, बामन परी की नाच में शामिल थे सत्ताधारी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले नेताओं की औलादें।
