{"_id":"6610bc6b84b13ca4d6091bb5","slug":"umaria-news-all-6-accused-of-murder-in-koylari-village-arrested-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: कोयलारी गांव में हुए हत्याकांड के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: कोयलारी गांव में हुए हत्याकांड के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
Sat, 06 Apr 2024 08:37 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:37 AM IST
सार
उमरिया में मारपीट कर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एडीजीपी डीसी सागर ने फरार आरोपियों का सुराग देने पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम कोयलारी में कमलेश यादव से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भोला यादव, शंभू यादव, विदेश यादव, दिनेश यादव, लाला यादव और मुन्ना यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बीते गुरुवार शाम करीब 4 बजे कमलेश यादव 38 निवासी ग्राम नरवार अपने दोस्त के सांथ कोयलारी गया था। रात करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर की ओर निकला, तभी आरोपियों ने रोक कर उसके सांथ मारपीट की। जिसके बाद वह भागकर खेत में छिप गया। सूचना पर युवक के परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धारा 341, 302, 34 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की, जबकि एडीजीपी डीसी सागर द्वारा फरार आरोपियों का सुराग देने पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पहले ही गिरफ्तार हुआ भोला
घटना का एक आरोपी भोला यादव पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका था, जबकि शेष 5 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में उप निरीक्षक बृजकिशोर गर्ग, सउनि पीयूष गौतम, उमेश सिंह, सिविल लाईन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह, प्रआर जगदीश तिवारी, राजकुमार गुर्दे, अशोक सिंह, राजेन्द्र सिंह, शिशिर त्रिपाठी, राजेन्द्र, आरक्षक सुनील, कुष्णा कापसे, सायबर सेल से राजेश सोंधिया और संदीप सिंह का सराहनीय योगदान था।
विज्ञापन
