फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria Crime Reward declared on son-in-law who attacked head with knife ADGP announced

Umaria Crime: सिर पर चाकू से हमला करने वाले दामाद पर इनाम घोषित, ADGP ने किया एलान

Sat, 18 May 2024 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 06:56 PM IST
सार

सिर पर चाकू से हमला करने वाले दामाद पर इनाम घोषित हुआ है। इनाम की घोषणा एडीजीपी ने की है।
 

विज्ञापन
Umaria Crime Reward declared on son-in-law who attacked head with knife ADGP announced
नौरोजाबाद थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जरहा में दामाद के हमले में हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी का सुराग देने पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि आरोपी शंकर गुप्ता निवासी ग्राम बुढ़ार ने विगत नौ मई को अपनी सास राजकुमारी गुप्ता पति स्वर्गीय अशोक गुप्ता 55 निवासी ग्राम जरहा पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती किया गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया है कि कुछ साल पहले आरोपी शंकर का विवाह राजकुमारी की पुत्री सीमा के साथ हुआ था। दोनों के एक ढाई साल की पुत्री भी है, परंतु पति-पत्नी की अनबन के कारण यह संबंध टूट गया। जिसके बाद मृतिका ने अपनी बेटी का दूसरा विवाह कहीं और कर दिया था। उसकी बेटी सीमा अपनी पुत्री के साथ ससुराल में रह रही है।
विज्ञापन


समझा जाता है कि इसी बात से नाराज शंकर गुप्ता नौ मई की रात ग्राम जरहा मृतिका के घर आ धमका और विवाद करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपनी सास पर चाकुओं से हमला कर दिया। दामाद के हमले में बुरी तरह जख्मी राजकुमारी गुप्ता को जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने शंकर गुप्ता निवासी बुढ़ार के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। विगत दिवस शहडोल रेंज के एडीजीपी डीसी सागर ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने आरोपी का सुराग देने पर 30 हजार रुपये के इनाम का एलान भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed