फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Cricketers clashed in field, umpire gave no ball and players showered stumps and bats on each other

Umaria: मैदान में ही भिड़े क्रिकेटर, अंपायर ने दी नो बॉल तो खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर बरसा दिए स्टंप और बैट

Mon, 12 Feb 2024 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 07:27 PM IST
सार

उमरिया में क्रिकेट खेल रही दोनों टीम में लड़ाई हो गई। अंपायर के निर्णय पर दोनों टीमें आमने-सामने आ गईं और दोनों के बीच जमकर बल्ले और स्टंप चले। कई लोगों को चोट पहुंची है। एक को जबलपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Umaria: Cricketers clashed in field, umpire gave no ball and players showered stumps and bats on each other
मैच के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ी भिड़ गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत देश में क्रिकेट लगातार गली में भी खेला जाता है, जहां क्रिकेट की दीवानगी इस कदर है कि लोग आपस में मारपीट भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। एक मारपीट की घटना उमरिया से सामने आई है, जहां उसका कारण सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि उमरिया में क्रिकेट मैदान में अंपायर के एक फैसले से असंतुष्ट खिलाड़ियों ने आपस में ही विवाद कर लिया था। जहां देखते ही देखते खिलाड़ी बल्ले व विकेट से एक-दूसरे पर हमला भी करने लगे। इस घटना में क़ई खिलाड़ी घायल हुए हैं। एक खिलाड़ी को गंभीर हेड इंजुरी होने की वजह से जबलपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रायपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में ग्राम रोहनिया व ग्राम रायपुर के बीच मैच चल रहा था। ठीक तभी एक बॉल पर अंपायर ने नो बॉल दे दिया। जहां इस फैसले को फील्डिंग कर रही टीम ने बिल्कुल भी नहीं माना। वहीं बैटिंग कर रही टीम ने इसे सही बताया। इसी मामले को लेकर दो टीमों में मैदान में ही जंग छिड़ गई और कुछ ही देर में खिलाड़ियों ने बल्ले और विकेट से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में आधे दर्जन के करीब खिलाड़ी घायल बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों ही टीमों के उपद्रवी खिलाड़ियों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed