{"_id":"663a1451d6170fb0400404a0","slug":"took-to-indore-and-physically-exploited-for-three-months-complaint-to-sp-umaria-news-c-1-1-noi1225-1671246-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: इंदौर ले जाकर तीन महीने तक किया दैहिक शोषण, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: इंदौर ले जाकर तीन महीने तक किया दैहिक शोषण, एसपी से की शिकायत
Tue, 07 May 2024 06:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:33 PM IST
सार
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले कहीं न कहीं चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। हाल ही में शहडोल जिले में सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत पुलिस के सामने आई है और यहां उमरिया जिले में दैहिक शोषण की शिकार युवती पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची है।
विज्ञापन
युवती ने बताया है कि किस प्रकार से काम के बहाने इंदौर ले जाकर लगातार तीन महीने तक दो बच्चों का पिता उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यहां तक कि जैसे ही युवती मां बनने वाली थी तो उसको उसके ही हाल पर इंदौर में छोड़कर घर आ गया। घटना के बाद किसी तरह से युवती आरोपी के घर पाली थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची, जहां परिजनों ने पहले तो युवती पर गर्भपात कराने का दबाव बनाते रहे। लेकिन जब पीड़िता नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच पीड़ित युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसको लेकर उसको प्रताड़ित भी किया जाने लगा और एक दिन उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया। मामला यहीं नहीं रुका घटना को लेकर पीड़िता ने 29 मार्च को पाली थाने का भी दरवाजा खटखटाया। मगर पाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तक नहीं ली और कहा कि अभी जाओ बाद में देखेंगे। आखिरकार पीड़िता आज अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ पुलिस अधीक्षक के पास न्याय के लिए पहुंची। जहां एसपी ने तत्काल ही पाली प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
