{"_id":"66f2b0d9f5ca78aad504c216","slug":"tomorrow-you-will-not-be-able-to-use-electrical-appliances-know-the-reason-umaria-news-c-1-1-noi1225-2141578-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: कल पूरा दिन रहेगी बत्ती गुल, विद्युत विभाग ने जारी की सूचना, जानें क्या हैं कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: कल पूरा दिन रहेगी बत्ती गुल, विद्युत विभाग ने जारी की सूचना, जानें क्या हैं कारण
Tue, 24 Sep 2024 06:56 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:56 PM IST
सार
जिले के रहवासियों के लिए कल का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि कल पूरे दिन 220, 132 और 33 kv की बिरसिंहपुर पाली में 40 एमवीए ट्रांसफार्मर का रखरखाव और टेस्टिंग की जाना है, जिसके कारण 33 केवी फीडर सवेरे 8 से शाम 6 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
कल रहेगी बिजली बंद
विस्तार
उमरिया जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण खबर है। कल जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई पूरे दिन के लिए बंद हो सकती है। इसीलिए विद्युत विभाग के कार्यालय कनिष्ठ अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पाली के द्वारा एक आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें विद्युत आपूर्ति बंद रहने संबंधी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा है कि पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि सभी लोग अपना जरूरी कामकाज आज ही निपटा लें, क्योंकि कल विद्युत सप्लाई बंद रहने वाली है।
विज्ञापन
सूचना में विद्युत उपभोक्ताओं को यह सूचित किया गया है कि कल दिनांक 25 सितंबर, बुधवार से 220, 132 और 33 kv की बिरसिंहपुर पाली में 40 mva ट्रांसफार्मर का रखरखाव एवं टेस्टिंग किया जाना है, जिसकी वजह से 33 केवी फीडर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक पूरी तरह से बंद रहने वाली है।
विज्ञापन
इस काम की वजह से बिरसिंहपुर, पाली, नौरोजाबाद, घुनघुटी के सभी स्टेशन से जुड़े हुए सभी उपभोक्ताओं की विद्युत व्यवस्था बंद रहेगी। इसीलिए सभी लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। कनिष्ठ अभियंता ने कहा है कि समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि यदि विद्युत विभाग समय पर काम कर लेता है तो विद्युत आपूर्ति तय समय से पहले भी शुरू हो सकती है लेकिन यदि कार्य लेट होता है तो समय को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
