MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर हुई बाघ की मौत, कई दिन पुराना शव बरामद
Umaria Hindi News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या में लगातार कम होती नजर आ रही है। अब यहां एक और बाघ का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या में लगातार कम होती नजर आ रही है। अब यहां एक और बाघ का शव बरामद किया गया है। हालांकि, बाघ की मौत का कारण आपसी लड़ाई बताया जा रहा है। लेकिन, यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो बाघों की मौत आपसी संघर्ष के कारण हो गई थी।
435 पतौर बीट से बरामद किया गया शव
बाघ का शव पतौर परिक्षेत्र के आर एफ 435 पतौर बीट से बरामद किया गया है। लगातार हो रही बाघ की मौतों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रबंधन भी चिंता में है। शव मिलने की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
