फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: कालरी में तीन दिन चलेगा पुस्तक मेला, विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलेगी शैक्षणिक सामग्री

Umaria News: शासकीय उमावि कालरी में तीन दिनी पुस्तक मेला, विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलेगी सामग्री

Sun, 13 Apr 2025 09:29 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

इस मेले में सरकारी और निजी प्रकाशकों के स्टॉल लगाए जाएंगे और छात्र, अभिभावक तथा शिक्षक लाभान्वित होंगे। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
Umaria News: कालरी में तीन दिन चलेगा पुस्तक मेला, विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलेगी शैक्षणिक सामग्री
कलेक्टर उमरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और छात्रों को शैक्षणिक सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालरी, उमरिया में दिनांक 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पुस्तकों, यूनिफॉर्म, कॉपियों तथा स्टेशनरी सामग्रियों को उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि मेले में सरकारी और निजी प्रकाशकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां से विद्यार्थी अपनी कक्षानुसार आवश्यक पाठ्यपुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री क्रय कर सकेंगे। साथ ही यूनिफॉर्म विक्रेताओं और स्टेशनरी दुकानदारों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि छात्रों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में आज राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के सफल संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष कार्य दायित्व सौंपे गए हैं। आयोजन समिति गठित कर प्रत्येक सदस्य को उनके कर्तव्यों की स्पष्ट जानकारी दी गई है। मेले की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, आगंतुकों के लिए पेयजल और छाया की सुविधा, वाहन पार्किंग तथा स्टॉल की व्यवस्था आदि कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारी जिम्मेदार बनाए गए हैं। कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गए कार्यों का समयबद्ध और उत्तरदायित्वपूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि मेला सुव्यवस्थित एवं सफल हो सके। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल विद्यार्थियों के लिए सहायक होगा, बल्कि अभिभावकों को भी एक ही स्थान पर सभी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति का अवसर देगा।

ये भी पढ़ें- स्वाभाविक मौत को बना दिया हादसा, संबल योजना में चार लाख का खेल, नपा कर्मचारी और युवक पर FIR

आयोजन समिति को निर्देशित किया गया है कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी विक्रेता निर्धारित मूल्य पर ही सामग्री विक्रय करें। इस आयोजन से जिले में शैक्षणिक जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा और अभिभावकों को आर्थिक रूप से भी राहत प्राप्त होगी। तीन दिवसीय यह पुस्तक मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed