फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Son body found in Johila river mother still missing know whole matter

Umaria News: बेटे की जोहिला नदी में मिली लाश, मां अभी भी लापता, जानें पूरा मामला

Thu, 10 Oct 2024 07:21 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

उमरिया जिले के जोहिला नदी में डूबे बेटे की लाश मिल गई है। वहीं, मां अभी भी लापता है। फिलहाल, मां की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Umaria News Son body found in Johila river mother still missing know whole matter
लाश बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत नगर परिषद नौरोजाबाद वार्ड नंबर चार के जोहिला नदी में बने पंप हाउस के पास गुरुवार को एक पांच बर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।शव मिलने की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा नौरोजाबाद थाने में दी गई।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंच कर पांच वर्षीय बालक का शव पानी से निकलवा कर पीएम आदि कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सूत्रों की माने तो द्रौपती बैगा अपने पति को छोड़कर अपने जीजा सियाराम बैगा के साथ रह रही थी, जिनका एक बेटा मृतक अंकुश बैगा था। सात अक्तूबर को रात में द्रौपती बैगा का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर आठ अक्तूबर की सुबह लगभग पांच बजे वह अपने पांच वर्षीय पुत्र अंकुश बैगा को लेकर घर से चली गई थी।
विज्ञापन


लापता मां और बेटे में से गुरुवार सुबह करीब सात बजे अंकुश बैगा का शव जोहिला नदी के पास बने पंप हाउस के पास देखा गया। जबकि मृतक अंकुश बैगा की मां द्रौपती बाई अभी तक लापता बताई जा रही है। लापता द्रौपती बाई बैगा का नौरोजाबाद पुलिस पता लगाने में जुट गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब द्रौपती बाई बैगा और उसका पांच वर्षीय पुत्र अंकुश बैगा आठ अक्तूबर की सुबह पांच बजे से लापता थे तो परिजनों के द्वारा इनकी गुमशुदगी की सूचना नौरोजाबाद थाने मे क्यों दर्ज नहीं कराई गई थी। यह पुलिसिया जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed