फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Silver Crown Worth ₹80,000 Stolen from Dhowarkoh Hanuman Temple in Umaria

एमपी न्यूज: उमरिया के धौरखोह हनुमान मंदिर में चोरी, शृंगार में चढ़ाया चांदी का मुकुट ले गए चोर

Tue, 29 Sep 2026 06:22 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र स्थित धौरखोह हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर लेटे हुए हनुमान जी के शृंगार में चढ़ाया गया करीब 80 हजार रुपये कीमत का चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए।

 

विज्ञापन
Silver Crown Worth ₹80,000 Stolen from Dhowarkoh Hanuman Temple in Umaria
धौरखोह हनुमान मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल के बीच स्थित प्रसिद्ध धौरखोह हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित लेटे हुए हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ाया गया चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति से जुड़े लोगों में हलचल मच गई।

विज्ञापन

जंगल के बीच स्थित धौरखोह हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां भगवान हनुमान की लेटी हुई अवस्था में प्रतिमा स्थापित है। विशेष स्वरूप वाली इस प्रतिमा के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु भगवान को पूजन सामग्री और आभूषण भी अर्पित करते हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान हनुमान के शृंगार में चढ़ाया गया चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को मुकुट गायब मिला। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी गई और चंदिया थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे

करीब 80 हजार रुपये कीमत का था मुकुट
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि भगवान हनुमान के शृंगार में चढ़ाया गया चांदी का मुकुट करीब 80 हजार रुपये कीमत का था। उन्होंने बताया कि मुकुट चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति की ओर से चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के बाद मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी चोरी की चर्चा रही। मंदिर समिति ने चोरी गए मुकुट की बरामदगी की उम्मीद जताई है।


पुलिस के आधिकारिक पक्ष का इंतजार
घटना के संबंध में चंदिया थाना प्रभारी विजय सिंह पाटले से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके चलते मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

फिलहाल जंगल के बीच स्थित धौरखोह हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शिकायत के बाद अब चोरी गए मुकुट की बरामदगी और अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed