{"_id":"65156992b82102023b0e12cf","slug":"rain-in-umaria-it-rained-in-umaria-after-22-days-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain In Umaria: फिर झमाझम बरसा बदरा, लोगों के चेहरों पर छाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Umaria: फिर झमाझम बरसा बदरा, लोगों के चेहरों पर छाई खुशियां
Thu, 28 Sep 2023 05:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
Rain In Umaria: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक बार फिर बदरा मेहरबान हुआ है। यहां 22 दिन बाद फिर झमाझम बारिश हुई है। इस बारिश से किसानों सहित आमजन के चेहरों पर खुशी छा गई।
विज्ञापन
उमरिया में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के पाली में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हुई। साथ ही साथ धूप के बाद अब लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। वहीं, बारिश की वजह से पूरा दिन खुशनुमा दिखाई देता रहा, जहां बारिश ने खेतों को एक बार फिर से हरा कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें, पिछले एक महीने से लगातार लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन यह बारिश ऐसी हुई, जब मध्यप्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
यह बारिश केवल उमरिया तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि शहडोल, रीवा और सीधी जिले सहित सतना में भी आज बारिश हुई है। साथ ही जिसकी वजह से किसान खुश हैं, लेकिन बारिश की मात्रा अभी कम है और किसान अब और भी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
