{"_id":"675c4b0c04a1d86db10d607f","slug":"preparations-completed-for-kabir-cave-darshan-yatra-departmental-elephant-and-dog-squad-will-be-deployed-umaria-news-c-1-1-noi1225-2414080-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: कबीर गुफा दर्शन यात्रा को लेकर तैयारी हुई पूरी, विभागीय हाथी और डॉग स्क्वॉड रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: कबीर गुफा दर्शन यात्रा को लेकर तैयारी हुई पूरी, विभागीय हाथी और डॉग स्क्वॉड रहेंगे तैनात
Fri, 13 Dec 2024 08:38 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:38 PM IST
सार
कबीर गुफा दर्शन यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। विभागीय हाथी और डॉग स्क्वॉड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
गुफा में कबीर जी की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में स्थित कबीर गुफा में दर्शन के लिए 14 दिसंबर पूर्णिमा को श्रद्धालु बांधवगढ़ पहुंचेंगे। कबीर गुफा में दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु बांधवगढ़ आते हैं। अगहन पूर्णिमा को एक दिवसीय कबीर दर्शन यात्रा की तैयारी में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन और जिला प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन
श्रद्धालु कबीर गुफा दर्शन यात्रा में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के जंगलों के वन मार्गों से पैदल कबीर गुफा पहुंचते हैं। ताला गेट से कबीर गुफा यात्रा की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। यात्रा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला गेट से शुरू होती है। श्रद्धालु पैदल यात्रा के बाद कबीर चबूतरा और कबीर गुफा के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कबीर गुफा दर्शन यात्रा के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानपुर को मेला प्रभारी बनाया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्र की पुष्पा सिंह को सहायक मेला प्रभारी बनाया गया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मेला की तैयारी पूरी कर ली है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि मेला में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारियों के साथ राजस्व और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कबीर मेला, कबीर गुफा दर्शन यात्रा के लिए यात्रा मार्ग में चार विभागीय हाथी और डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए वन यात्रा मार्ग में पुलिस और वन विभाग के राजस्व के अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे।
