फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Police disclosed the case of skeleton of girl found in Umaria Asod.

Umaria: असोड़ कंकाल मामले का खुलासा, गर्भपात कराने में हुई युवती की मौत, आरोपियों ने सड़क किनारे फेंका था शव

Fri, 29 Dec 2023 08:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Dec 2023 08:25 AM IST
सार

युवती की मौत के हफ्ते भर बाद उसका कंकाल 15 दिसंबर को ग्राम असोड़ स्थित सड़क के बगल में मौजूद कुर बाबा के पास मिला था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police disclosed the case of skeleton of girl found in Umaria Asod.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

असोड़ में मिले युवती के नर कंकाल के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आदिवासी अविवाहित युवती की मौत से पहले उसका गर्भपात कराया गया था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद मुख्य आरोपी एवं आरोपी डॉक्टर ग्रह ग्राम असोड़ में युवती का शव सड़क के बगल में फेंककर चले गए थे। 

विज्ञापन


बता दें युवती सात दिसंबर को मुड़गुड़ी स्थित अपने मामा के घर जाने के नाम से घर से निकली थी। करीब हफ्ते भर बाद युवती का कंकाल रूपी शव 15 दिसंबर को ग्राम असोड़ स्थित सड़क के बगल में मौजूद कुर बाबा के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले मृत युवती की शिनाख्ती अनुपा पिता प्यारेलाल कोल उम्र 20 वर्ष के रूप में की थी। बाद में एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


एक गिरफ्तार दो फरार
आदिवासी अविवाहित मृत युवती अनुपा तीन से चार माह के गर्भ से रही है। आरोपी रजनीश पिता बुद्धसेन लोनी निवासी खलौन्ध युवती अनुपा का गर्भपात कराने कटनी जिले के बहोरीबंद गया था। वहां झोलाछाप डॉक्टर सुग्रीव श्रीवास्तव से मिला था और उसी से अवैध रूप से गर्भपात कराया था। इसी दौरान युवती की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी रजनीश लोनी और झोला छाप डॉक्टर सुग्रीव बोलेरो से युवती का शव लेकर ग्रह ग्राम असोड़ पहुंचे। वहां सड़क के बगल में कुर बाबा के पास युवती का शव डंप कर दिया बाद में करीब हफ्ते भर बाद युवती की लाश मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में मुख्य आरोपी रजनीश लोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी डॉक्टर और बोलेरो चालक फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed