फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Painful road accident on NH 43, injured youth died during treatment, two others injured

Umaria News: एनएच-43 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

Tue, 15 Jul 2025 03:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 03:04 PM IST
सार

बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के एनएच-43 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय रामदीन कोल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Painful road accident on NH 43, injured youth died during treatment, two others injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-43 पर पुराने अस्पताल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक बाइक से उमरिया की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 5, गुरूहाई टोला बिरसिंहपुर पाली निवासी रामदीन पिता लच्छू कोल के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर सवार निगम पिता धनीराम कोल और अरविंद पिता बालमुकुंद विश्वकर्मा, दोनों निवासी उसी वार्ड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रामदीन की मौत हो गई। वहीं निगम और अरविंद की हालत भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चार जंगली हाथियों का आतंक, गांवों में मचाया तांडव, फसलें बर्बाद


सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-43 पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां भारी वाहनों की तेज़ रफ्तार और अंधे मोड़ के कारण हादसे अक्सर होते रहते हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed