फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News New method adopted to rob the unemployed, giving jobs by pasting posters on every street

Umaria News: बेरोजगारों को लूटने के लिए बदमाशों ने अपनाया नया तरीका, गली-गली पोस्टर चिपकाकर दे रहे नौकरी

Wed, 09 Oct 2024 08:00 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Umaria News New method adopted to rob the unemployed, giving jobs by pasting posters on every street
fraud new - फोटो : Amar Ujala
उमरिया जिले में इन दिनों लोगों को लूटने का नया तरीका सामने आ रहा है। इस बार बेरोजगारों को टारगेट किया जा रहा है। नौकरी देने के लालच में इनसे ठगी हो रही है। 
विज्ञापन


पूरे शहर में इन दिनों पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिसमें जिओ की 5G कंपनी लोगों के लिए रोजगार देती है, ऐसा बताया गया है। यही नहीं अगर आप ज्यादा पढ़े-लिखे हैं तो आपको 16,500 से 28,500 तक की सैलरी भी यह लोग प्रोवाइड करते हैं। लेकिन यह सैलरी आपके खाते में कभी नहीं आएगी क्योंकि यह सब फर्जी है।
विज्ञापन


झांसे का है पूरा खेल
इस बात का हमें पता चला तो इस संबंध में संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि आपको असिस्टेंट मैनेजर की जॉब मिलेगी। जिसकी सैलरी 28,500 और आपको 8 घंटे काम करना होगा और महीने में चार छुट्टी रविवार की और दो इमरजेंसी छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही आपको रहना, खाना, बीमा, बोनस आदि सब कंपनी की ओर से दिया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही आपको रजिस्ट्रेशन फीस 1850 रुपए जमा करना होगा, जो आपकी तनख्वाह के साथ अगले माह वापस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया की जॉइनिंग आपके जिले में ही रहेगी। आप पूरे डॉक्यूमेंट व्हाट्सएप कर दीजिए और जब उनसे पूछा गया कि इंटरव्यू कहां और कब होगा तो उन्होंने बताया कि इसका इंटरव्यू नहीं होगा और न ही कोई परीक्षा देनी होगी यह सीधी भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से करें शिकायत
इस संबंध में जब पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह जो छोटे-छोटे पोस्टर पूरे पाली में लगे हुए हैं, वह हो सकता है कि फर्जी हों। ऐसे किसी को भी अपने दस्तावेज नहीं दें और ना ही किसी को पैसे ट्रांसफर करें और अगर कोई भी अगर ऐसा कॉल आता है तो इसकी सूचना तुरंत थाने में दें। वही जब इस संबंध में जिओ सेंटर मैनेजर शशि कुमार दुबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी की तरफ से ऐसा कोई भी पोस्टर नहीं लगाया गया है और ना ही ऐसी कोई जॉब वैकेंसी निकली गई है वह पूरी तरह से फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed