फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Mp News Tribal Man Declared Dead in Umaria Full Details in Hindi

हाय रे सिस्टम: उमरिया में 11 साल से भूत बनकर घूम रहा आदिवासी…अब खुद सामने आकर बोला ‘जिंदा हूं साहब’

Wed, 25 Sep 2024 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

MP: उमरिया में अभी एक जिंदा महिला को कागजों में मृत घोषित करने का मामला ठंडा भी हुआ नहीं था कि एक और भूत अपने जिंदा होने का प्रमाण लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। मामला जब उजागर हुआ तो कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Mp News Tribal Man Declared Dead in Umaria Full Details in Hindi
पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसे कितने लोग हैं जो अपने को जिंदा तो मानते हैं, मगर वह कागजों में भगवान को प्यारे हो चुके हैं। हर सरकारी योजनाओं के लिए दर-दर भटकना और अपने को जिंदा होने का सबूत देने के बाद भी उनकी किस्मत में केवल हताशा और परेशानी ही लिखी हुई है। ऐसा ही एक मामला उमरिया से सामने आया है। जहां 11 वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट थक हार चुके 70 वर्षीय आदिवासी ने मीडिया को अपनी आपबीती बताई और बताया कि मैं किस प्रकार से सिस्टम का दंश झेल रहा हूं।

विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम मुगवानी का है, जहां 11 वर्ष से एक 70 वर्षीय वृद्ध पीड़ित रामकिशोर कोल ने अपने को जिंदा साबित करने सरकारी सिस्टम की चौखट चाट रहा है। बावजूद इसके उसे जिंदा करने या बताने वाला कोई नहीं है। आस पड़ोस के लोग भी बेहद परेशान हैं कि यह आदमी रामकिशोर कोल तो जिंदा है मगर सरकारी कागज इसे मरा बता रहे हैं।
विज्ञापन


पंचायत के जिम्मेदारों ने समग्र पोर्टल में ही उसको मृत घोषित कर दिया। इस कारण से उसे राशन व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अपने ऊपर हो रहे अन्याय को लेकर पीड़ित ने खुद आपबीती मीडिया को सुनाई। वहीं वृद्ध के भाई ने पूरा घटनाक्रम बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है। अब जब मामला खुलकर सामने आया तो भाजपाई भी इस निंदनीय कृत को गलत बता रहे हैं। भाजपा समर्पित जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा करते हुए कार्रवाई की मांग की है, वहीं उन्होंने कहा है कि यह हमारी और प्रशासन की कमी का नतीजा है। वहीं इस मामले में कलेक्टर उमरिया ने कहा कि अगर जिंदा व्यक्ति को कागजों में मारा गया है, तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed