{"_id":"65dbf0a73d423b5c41040684","slug":"mp-news-today-umaria-will-get-big-gift-chandia-municipal-council-will-get-this-benefit-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आज उमरिया को मिलेगी एक बड़ी सौगात, चंदिया नगर परिषद को मिलेगा यह लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आज उमरिया को मिलेगी एक बड़ी सौगात, चंदिया नगर परिषद को मिलेगा यह लाभ
Mon, 26 Feb 2024 07:30 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:30 AM IST
सार
आज यानी सोमवार को उमरिया जिले को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। साथ ही साथ चंदिया नगर परिषद को लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
उमरिया को मिलेगी बड़ी सौगात
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले सहित कई जिलों में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज 26 फरवरी को प्रातः 10.45 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रदान की गई है, जिसमें चंदिया फाटक में क्रॉसिंग ओवरब्रिज का भूमिपूजन वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
जहां चंदिया में आयोजित कार्यक्रम में 10.45 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन, 10.50 बजे स्वागत संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम 10.55 बजे, अतिथियों का मंच पर आगमन एवं स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरण 11.15 बजे से, प्रोजेक्ट के फिल्म का प्रदर्शन 11.25 बजे, अतिथियों का संबोधन 11.35 बजे तथा प्रधाानमंत्री जी का सीधा प्रसारण 12.30 बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
