{"_id":"65ec95289b029c8c430655ee","slug":"mp-news-in-umaria-bjp-state-president-vd-sharma-appealed-to-workers-to-get-involved-in-election-preparations-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से की चुनावी तैयारी में जुटने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से की चुनावी तैयारी में जुटने की अपील
Sat, 09 Mar 2024 10:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:28 PM IST
सार
MP Politics: भाजपा नेता वीडी शर्मा ने कहा कि अबकी बार 400 पार और प्रत्येक बूथ पर 370 वोट से अधिक की लीड लेकर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पक्ष में संपूर्ण जनादेश करने का भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा शनिवार को अपने अल्पकालीन प्रवास पर उमरिया हवाई पट्टी पहुंचे। जहां उनका भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे और कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने पुष्प गुच्छ और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा देकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। और पूर्ण निष्ठा से दमखम लगाकर बूथ-बूथ जाकर संपर्क संवाद स्थापित करें। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए एक बार पुनः सभी से अपील करेंl
विज्ञापन
भाजपा नेता वीडी शर्मा ने कहा कि अबकी बार 400 पार और प्रत्येक बूथ पर 370 वोट से अधिक की लीड लेकर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पक्ष में संपूर्ण जनादेश करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से गांव गरीब किसान युवा सभी लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मोदी जी के पक्ष में अपना मन बना लिया है और लोग बढ़-चढ़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद भी दे रहे हैंl उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी है हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी।
विज्ञापन
वीडी शर्मा के इस अल्पकालिक प्रवास के दौरान उनके साथ बिजराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह और खजुराहो लोकसभा के प्रभारी सदानंद गौतम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
