फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: A herd of elephants chased tiger towards forest in Umaria; Video went viral Bandhavgarh Tiger Reserve

MP News: उमरिया में हाथियों के झुंड ने बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 14 Nov 2023 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Nov 2023 06:04 PM IST
सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें हाथियों का झुंड एक बाघ को जंगल की ओर खदेड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस रोमांचित करने वाले वीडियो को बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: A herd of elephants chased tiger towards forest in Umaria; Video went viral Bandhavgarh Tiger Reserve
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया के बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से हाथियों के झुंड द्वारा बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने का वीडियो सामने आया है। वैसे तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य प्राणियों के रोमांचित कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन ऐसा वीडियो अभी तक सामने नहीं आया था, जिसमें हाथी बाघ को खदेड़ते दिखें।

विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, उमरिया और ताला मार्ग में भद्रशिला के पास बने तालाब में हाथियों का झुंड बच्चों के साथ पानी में मस्ती कर रहा था। इसी दौरान तालाब की मेड से बाघ जंगल की ओर जा रहा था। जब हाथियों के झुंड ने बाघ को देखा तो वे पानी से निकलकर बाघ की ओर दौड़े। इससे बाघ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह परिहार ने बताया कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब जंगली हाथी बाघ को दौड़ाएं। यह भद्रशिला के पास के तालाब का वीडियो है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सूत्रों की मानें तो हाथियों के झुंड का बाघ को खदेड़ने का मामला बांधवगढ़ में पहले सामने नहीं आया, यह पहला वीडियो ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed