फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP Election Male leaders says They have been giving seats to women for 25 years why are they ignoring us Umari

MP Election 2023: पुरुष नेताओं ने कहा- 25 साल से महिला को दे रहे सीट, हमारी क्यों कर रहे हैं उपेक्षा

Tue, 17 Oct 2023 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 10:53 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पुरुष नेताओं ने कहा, 25 साल से महिला को सीट दे रहे हैं। हमारी उपेक्षा क्यों कर रहे हैं। बता दें कि यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
MP Election Male leaders says They have been giving seats to women for 25 years why are they ignoring us Umari
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। यहां पर उमरिया के सभी कांग्रेस के नेताओं का एक पत्र वायरल हुआ है। जहां यह कहा है कि 25 साल से लगातार महिला को यहां से सीट दी जाती है। जबकि पुरुष वर्ग इस रेस में पीछे है। पुरुषों की हमेशा ही अपेक्षा यहां से हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने आगे कहा है कि उमरिया की मानपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 की सीट से पिछले 25 साल से लगातार महिला वर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें 1998 के चुनाव को छोड़कर शेष चार चुनावों में कांग्रेस पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन




जहां उस समय यह सीट नौरोजाबाद-81 के नाम से थी। लगातार महिला वर्ग को टिकट मिलते रहने से हम सभी प्रत्याशी की दौड़ में शामिल पुरुष वर्ग के लोगों में हीन भावना जताई जा रही है और हम सभी पूरी तरह से हतोत्साहित हो गए हैं। प्रत्याशी की दौड़ में शामिल पुरुष वर्ग से जिसे भी कांग्रेस पार्टी टिकट देगी, हम सभी पूरी निष्ठा से बगैर भेदभाव के उसको विजयी बनाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रत्याशी की दौड़ में शामिल पुरुष वर्ग के नेताओं ने कांग्रेस सचिव नई दिल्ली को पत्र के माध्यम से कहा है कि प्राथमिकता के साथ गौर करते हुए, पुरुष वर्ग के प्रत्याशी का चयन कर हम सभी पुरुष प्रत्याशियों को न्याय प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed