{"_id":"6768f7f2d38cb835b9097608","slug":"mining-mafia-threatened-forest-department-employees-after-unloading-the-sand-the-sand-mafia-freed-the-tractor-trolley-umaria-news-c-1-1-noi1225-2445700-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: खनन माफिया ने वन विभाग के कर्मचारियों को धमकाया, रेत अनलोड कर ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: खनन माफिया ने वन विभाग के कर्मचारियों को धमकाया, रेत अनलोड कर ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया
Mon, 23 Dec 2024 05:19 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:19 PM IST
सार
उमरिया जिले में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने वन विकास निगम के अधिकारियों को धमकाकर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ली। अधिकारियों ने अवैध रेत जब्त कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। माफिया का वीडियो भी बनाया गया, और आरोपियों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
उमरिया रेत माफिया की करतूत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में रेत माफिया का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब वह अधिकारियों को भी डराने धमकाने से पीछे नहीं हैं। जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। खनन माफिया मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को धमका कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा कर ले गए।
विज्ञापन
वन विकास निगम के अधिकारियों ने रेत जब्त कर थाना चंदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के चंदिया परियोजना परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी एफ 36 में वन विकास निगम के क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रेत लोड कर खनन माफिया ला रहे थे कि वन विकास निगम के अधिकारियों ने माफिया की घेरा बंदी की। लेकिन खनन माफिया ने रेत की ट्रॉली को पलटा दिया। इतना ही नहीं रेत ले जा रहे खनन माफियाओं ने वन विकास निगम के अधिकारियों को धमकियां दीं और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा कर ले गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग चुके थे। अनलोड रेत को वन विकास निगम की टीम ने जब्त किया। रेत अनलोड करते और धमकाते का वीडियो भी वन विकास निगम के कर्मचारियों ने बनाया है। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि अवैध रेत ले जाते लोड ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा कर ले गए हैं। रेत जब्त कर ली गई है। आरोपी की पहचान हो गई है। थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। बता दें कि उमरिया जिले में रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टरों के माध्यम से जोरों शोरों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
