फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Last date for farmer registration for wheat procurement at support price is April 9

Umaria: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तारीख नौ अप्रैल, यहां हो रहा रजिस्ट्रेशन

Tue, 08 Apr 2025 09:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 09:51 PM IST
सार

उमरिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तारीख नौ अप्रैल घोषित की है है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Umaria Last date for farmer registration for wheat procurement at support price is April 9
गेहूं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि बढ़ाकर 9 अप्रैल 2025 तक कर दी गई है। उमरिया जिले में कुल 35 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, साथ ही एम.पी. ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। अब तक (2 अप्रैल 2025 तक) जिले में 11,965 किसानों ने गेहूं विक्रय हेतु पंजीयन करा लिया है।

विज्ञापन


राज्य शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत उपार्जित गेहूं का मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके अतिरिक्त, किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस दिया जाएगा। इस प्रकार, कुल 2,600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गोवर्दे में तेज रफ्तार हाइवा ने ले ली युवक की जान, 100 मीटर तक घसीटते ले गया बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया एवं तिथियां जिले में गेहूं उपार्जन कार्य की जिम्मेदारी एम.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन उमरिया को सौंपी गई है। जिले में 34 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से शुरू होकर 5 मई 2025 तक चलेगी। किसान भाई जो पंजीकरण कर चुके हैं, वे अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर सकते हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मां बिरासिनी मंदिर का ऐतिहासिक चल जवारा जुलूस सम्पन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पंजीयन हेतु अंतिम अवसर रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करना चाहते हैं, वे 9 अप्रैल 2025 तक अपना पंजीयन नजदीकी पंजीयन केंद्र, एम.पी. ऑनलाइन अथवा कॉमन सर्विस सेंटर पर करा सकते हैं। यह किसानों के लिए समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने का आखिरी अवसर होगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed