{"_id":"66af53dbd9b3a0dce80f1f9d","slug":"in-umaria-fearless-miscreants-broke-into-the-house-beat-owner-and-stole-jewelery-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में बेखौफ बदमाशों ने घर में बोला धावा, मालिक को बुरी तरह पीटा, जेवरात चोरी कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में बेखौफ बदमाशों ने घर में बोला धावा, मालिक को बुरी तरह पीटा, जेवरात चोरी कर हुए फरार
Sun, 04 Aug 2024 03:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:41 PM IST
सार
मानपुर थाने पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट से घायल हुए घर मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। अब उन्हें किसी का भय नहीं सता रहा है। बदमाश न केवल चोरी-लूटपाट कर रहे हैं, बल्कि लोगों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद घर के मुखिया को लाठियों से बुरी तरह पीटा और फिर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना उमरिया जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम बिजौरी में बीती रात हुई। अज्ञात चोरों ने मौहार टोला के समीप स्थित पानी टंकी के पास रहने वाले मायाराम यादव के घर में शनिवार रात करीब एक बजे धावा बोला। बदमाशों ने घर में सो रही महिला के गले से सोने का हार काटकर निकाल लिया और घर में मौजूद नकदी व अन्य जेवरात भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इसी दौरान घर के मालिक की नींद खुल गई और उसने चोरों को देखकर आवाज लगाई। बेखौफ चोरों ने भागने की बजाय मकान मालिक को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मानपुर थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
