{"_id":"661425588e302523e6037caf","slug":"in-umaria-108-year-old-dhurkibai-and-87-year-old-puniyabai-voted-from-home-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: 108 साल की धुरकीबाई ने डाला घर से वोट, नदी पार कर 87 वर्षीय पुनियाबाई के आंगन पहुंचा मतदान दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: 108 साल की धुरकीबाई ने डाला घर से वोट, नदी पार कर 87 वर्षीय पुनियाबाई के आंगन पहुंचा मतदान दल
Mon, 08 Apr 2024 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:42 PM IST
सार
उमरिया की ग्राम जुड़वानी में 108 साल की वृद्ध महिला धुरकी बाई ने अपने घर से मतदान किया तो वहीं 87 वर्षीय पुनिया बाई ने भी घर से वोट डाला।
विज्ञापन
उमरिया में 108 साल की महिला ने घर से वोट डाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ऐसे लोगों के घर मतदान कराने पहुंचने लगी है, जिन्होंने घर से मतदान करने हेतु आवेदन किया था। इसके तहत दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाता के घर टीम पहुंच रही है।
शनिवार से शुरू हुए इस अभियान में रविवार को ग्राम जुड़वानी में 108 साल की वृद्ध महिला धुरकी बाई ने अपने घर से मतदान किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी धरनेंद्र कुमार जैन सहित मतदान दल के सदस्य मौजूद रहे। बता दें ग्राम जुड़वानी के मतदान केंद्र क्रमांक 164 में 108 वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदाता ने चुनाव आयोग की होम वोटिंग फैसिलिटीज के तहत घर से मतदान किया और लोकतंत्र के पर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाई। धुरकी बाई ने अन्य मतदाताओं से अपील की है कि 19 अप्रैल मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान करें।
नदी पार कर पहुंचे मतदान दल के सदस्य
उमारिया जिले में मतदान केंद्र क्रमांक 270 बिछिया के ग्राम छुइली टोला की 87 वर्षीय पुनिया बाई ने भी घर से वोट डाला। पुनिया बाई ने होम वोटिंग के लिए प्रारूप 12 डी में अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। होम वोटिंग की टीम मतदान के लिए नदी को पार कर लगभग 1 किमी की पैदल यात्रा करते हुए उनके घर पहुंची और ईसीआई के निर्देशानुसार डाक मत पत्र द्वारा उनका पुनिया बाई का मतदान सुनिश्चित किया गया।