{"_id":"687c796e3e14f231c40d6b85","slug":"illegal-occupation-of-forest-land-stopped-umaria-news-c-1-1-noi1225-3187527-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अवैध जुताई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अवैध जुताई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
Sun, 20 Jul 2025 12:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:04 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर वन परिक्षेत्र में शासकीय वन भूमि पर अवैध जुताई की जा रही थी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर जब्त किए।
विज्ञापन
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई में दो ट्रैक्टर जब्त
- फोटो : वन विभाग की त्वरित कार्रवाई में दो ट्रैक्टर जब्त
विस्तार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से शासकीय वन भूमि पर जुताई की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई फील्ड डायरेक्टर, उपसंचालक और मानपुर उपमंडलाधिकारी के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, बीट सेमरा अंतर्गत कम्पार्टमेंट क्रमांक PF-387 की शासकीय वन भूमि पर दो ट्रैक्टरों की मदद से जुताई की जा रही थी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और अवैध गतिविधि को तुरंत रोका। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर पंचनामा बनाया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
ये भी पढ़ें-'स्पेन में सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में बनेगा पार्क गेल जैसा आर्ट पार्क
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कार्य ग्राम सिगुड़ी निवासी राकेश पिता स्व. श्यामलाल नामदेव (उम्र 45 वर्ष) द्वारा कराया जा रहा था। विभाग ने उनके खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग जंगलों की सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क है और इस तरह की निगरानी भविष्य में भी जारी रहेगी।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे वन क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि देखें, तो तुरंत विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि विभाग हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा। यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध अतिक्रमण को रोकने में सफल रही, बल्कि यह भी दर्शाती है कि वन विभाग शासकीय वन भूमि की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।