फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Governor celebrated birthday of Himanshi and Deepika by cutting cake at Anganwadi Center Dodka

Umaria News: आंगनबाड़ी केंद्र डोडका में राज्यपाल पटेल ने केक काटकर मनाया दो बेटियों का जन्मदिन

Sat, 24 Aug 2024 08:56 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 08:56 AM IST
सार

राज्यपाल ने ग्राम डोडका की 5 महिलाओं की गोद भराई की और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे साबुन और हर्बल उत्पाद बनाती हैं। 

विज्ञापन
Governor celebrated birthday of Himanshi and Deepika by cutting cake at Anganwadi Center Dodka
केक काटकर बच्चों का बर्थडे मनाते राज्यपाल

विस्तार

 प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने ग्राम डोडका में आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने अतिथियों का अभिवादन किया। राज्यपाल ने दो बच्चों हिमांशी बैगा और दीपिका सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा और बच्चों के साथ सामूहिक रूप से "हैप्पी बर्थडे" गाया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने ग्राम डोडका की 5 महिलाओं की गोद भराई की और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे साबुन और हर्बल उत्पाद बनाती हैं, जिन्हें वे स्थानीय बाजार और हाट बाजार में बेचकर प्रति माह 10 हजार रुपये तक की कमाई करती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह, बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, और सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केक काटकर बच्चों का बर्थडे मनाते राज्यपाल

केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाते राज्यपाल पटेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed