{"_id":"66dd644bd9ac146b1d0ef1fb","slug":"grandfather-and-grandson-died-on-the-spot-due-to-bus-collision-umaria-news-c-1-1-noi1225-2082263-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बस की टक्कर से दादा-पोते की मौत, पोती गंभीर घायल, दोनों बच्चे हॉस्टल जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बस की टक्कर से दादा-पोते की मौत, पोती गंभीर घायल, दोनों बच्चे हॉस्टल जा रहे थे
Sun, 08 Sep 2024 02:53 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:53 PM IST
सार
उमरिया में सड़क हादसे में पोता पोती को हॉस्टल छोड़ने जा रहे दादा की मोपेड को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बस को जब्त किया।
विस्तार
उमरिया शहपुरा रोड पर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अतरिया और बिचुआ के बीच एक बस ने मोपेड सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच अधिकारी बीएल सिंह ने बताया कि ग्राम लालपुर (अमहा) निवासी 70 वर्षीय नरबद सिंह का पोता गणेश सिंह (17) और पोती फूला बाई (18) हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। रविवार को नरबद सिंह अपनी मोपेड से दोनों को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे।
इसी दौरान उमरिया की तरफ से आ रही मनोज ट्रेवल्स की बस (क्रमांक MP 21 P 1097) मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में दादा और पोते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पोती को गंभीर हालत में है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर पड़ा शव